नई दिल्ली, मार्च 31 -- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को स्टार बल्लेबाज फखर जमान को पाकिस्तान सुपर लीग में दो मैचों के लिए निलंबित कर दिया है। फखर को लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच पिछले रविवार को खेले गए मैच के दौरान आचार संहिता के अनुच्छेद 2.14 (लेवल 3 अपराध) का दोषी पाया गया। मैच के दौरान फखर जमां पर बॉल टैंपरिंग का आरोप लगा था। सस्पेंड होने के कारण फखर जमां लाहौर कलंदर्स के अगले दो मैचों मुल्तान सुल्तान्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड से बाहर हो गए हैं। यह आरोप आर्टिकल 2.14 के उल्लंघन से जुड़ा है, जो 29 मार्च को गद्दाफी स्टेडियम में कराची किंग्स के खिलाफ लाहौर कलंदर्स के मैच के दौरान गेंद की हालत बदलने से जुड़ा है। यह घटना मैच के आखिरी समय में हुई जब ऑन-फील्ड अंपायरों ने लाहौर कलंदर्स पर पांच रन की पेनल्टी लगाई और कराची किंग्स की प...