फखरपुर के सभी फीडरों पर चार घंटे गुल रही बिजली
बहराइच, जून 19 -- तेजवापुर, संवाददाता। फखरपुर और तेजवापुर विद्युत उपकेंद्रों से हो रही लगातार बिजली कटौती, रोस्टिंग और लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का दावा किया जा रहा है, लेकिन 8 से 9 घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। ग्रामीण रवि वर्मा, सिराज अहमद, इशरार अहमद, संतराम, सूरज वर्मा और विक्की कश्यप ने बताया कि फखरपुर व तेजवापुर पावर हाउस से रात के समय अधिक रोस्टिंग की जा रही है। कई बार मात्र एक घंटे बिजली आपूर्ति के बाद डेढ़ से दो घंटे तक कटौती कर दी जाती है। इससे लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। वोल्टेज इतना कम रहता है कि पंखे, कूलर, फ्रिज और पानी की मोटर सही ढंग से नहीं चल पाते। किसानों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.