कौशाम्बी, अप्रैल 13 -- उप जिलाधिकारी चायल अरुण कुमार ने सोमवार को ग्राम फकीराबाद में शिविर आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण किया। शिविर में सबसे पहले उन्होंने गांव की भूमि में हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाया। इसके अलावा चकमार्ग के रूप में खतौनी में दर्ज भूमि को चिह्नित किया गया। इसी तरह नवीन परती के रूप में दर्ज भूमि का सीमांकन कराकर अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया। इन शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट हैं। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद की शिकायतों का एसडीएम ने किया निस्तारण यह भी पढ़ें- सदर एसडीएम ने कोसम इनाम गांव में लगाया शिविर यह भी पढ़ें- जनता दरबार का आयोजन कर सुनी गई शिकायतें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...