गिरडीह, जून 20 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया थाना क्षेत्र के फकरापहरी गांव में शुक्रवार दोपहर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान फकरापहरी निवासी पंकज ठाकुर की पत्नी चंचला कुमारी (23 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, चंचला कुमारी की शादी वर्ष 2023 में पंकज ठाकुर के साथ हुई थी। उसका मायका कोयरीडीह गांव में है। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे चंचला अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजनों को संदेह हुआ। जब कमरे की जांच की गई तो वह छत की खूंटी से रस्सी के सहारे फंदे पर लटकी मिली। यह भी पढ़ें- महिला की मौत के मामले में हत्या में रिपोर्ट, आत्महत्या का शक घटना की सूचना मिलते ही सरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ...