नई दिल्ली, अगस्त 16 -- Elon Musk का AI टूल Grok विवादों में आ गया है। आरोप है कि इसका इस्तेमाल बचपन की तस्वीरों को अश्लील तस्वीरों में बदलने के लिए किया गया, जिसने ग्रोक की भूमिका पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। मामला सामने आने के बाद ग्रोक की मुश्किलें दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं, और अब जेन डो 4 नाम की एक महिला, टेनेसी के तीन टीनएजर्स द्वारा xAI के खिलाफ फाइल किए गए केस में शामिल हो गई है। इसमें बच्चों के यौन शोषण का मटेरियल बनाने में ग्रोक की भूमिका को लेकर केस किया गया है। वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने आरोप लगाया कि उसके सौतेले पिता ने ग्रोक का इस्तेमाल करके उसकी 11 साल की उम्र में ली गई तस्वीरों में हेरफेर करके उसकी 7,000 से ज्यादा साफ तस्वीरें बनाईं। महिला ने यह भी कहा कि पुलिस की रेड में तस्वीरें मिलने के दो दिन बाद ...