संतकबीरनगर, मार्च 8 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के ग्राम मोलनापुर में एक युवक ने फांसी से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महुली पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम मोलनापुर में एक युवक के फांसी से लटक कर जान देने की सूचना मिली। सूचना पर थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। मामले के बारे में जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि रोहित (19) पुत्र वृंदावन ने फांसी लगाकर लटक गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों से और जानकारी प्राप्त की। शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...