पीलीभीत, जनवरी 29 -- पीलीभीत। मंगलवार से शुरू हुई बारिश बुधवार सुबह तक परेशानी बनी रही। कहीं बना ढक्कर लगे नाले में गन्ना भरा ट्रक फंस गया तो कहीं तेज चली हवाओं ने गेहूं और सरसों की फसल को बिछा सा दिया। अब सरसों की फसल का फूल गिरने की कगार पर है। जिससे किसान चिंतित है। बिगड़े मौसम के कारण रात से लेकर दिन तक बिजली की आपूर्ति को निर्बाध रखने में बिजली कर्मी उलझे से रहे। मंगलवार की शाम होते होते मौसम ने यू टर्न लिया। अचानक शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जिससे तराई में ठंडक बढ़ गई। मंगलवार की रात से लेकर बुधवार की सुबह दस बजे तक रुक रुक कर बारिश होती रही। इसके बाद अपराहन में डेढ बजे के बाद धूप निकल आई। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के डा.एसएएस ढाका ने बताया कि अधिकतम तापमान तो 20.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री ...