फंदे से लटक कर युवती ने दी जान, कोहराम
सिद्धार्थ, मई 25 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। शहर के सरोजनी नगर वार्ड की रहने वाली एक 18 साल की युवती ने घर के अंदर कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटक कर सोमवार शाम जान दे दी। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।सरोजनी नगर की रहन वाली संगीता (18) पुत्री स्व राजेंद्र उर्फ लल्लू का शव कमरे में पंखे पर दुपट्टा के सहारे लटकता हुआ मिला। मां कमरे की ओर पहुंची तो बेटी का शव लटकता हुआ देख कर शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई तो वह मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम में भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार राय ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी। शव को पोस्टमॉर्टम में भेजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.