बाराबंकी, अप्रैल 22 -- सतरिख (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक युवक ने अपने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही घर के बाहर भीड़ जुट गई। सतरिख थाने के जाटा बरौली गांव निवासी धर्मेंद्र (40) पुत्र राधेलाल ने अपने घर में पंखे के कुंडे से लटक कर जान दे दी। देर रात करीब 10 बजे मृतक का छोटा भाई विजय उसे खाना खाने के लिए बुलाने गया। तभी उसने धर्मेंद्र का शव पंखे से लटका हुआ देखा तो वह हतप्रभ रह गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र परिवार से अलग रहता था। यह भी पढ़ें- चौरीचौरा में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव उसकी पत्नी करीब दो माह पहले अपने मायके कोठी थाना अंतर्गत रामदीन पुरवा गांव चली गई थी। जिसके बाद वह घर में अकेला रह रहा था। वहीं उसका छोटा भाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.