गौरीगंज, जून 6 -- शुकुल बाजार, अमेठी, संवाददाता। अमेठी के धनेसा पाठक गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका के पिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। लखनऊ के मानक नगर क्षेत्र निवासी कृष्ण पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री प्रेरणा पाल का विवाह 13 जुलाई 2024 को धनेसा पाठक गांव निवासी मनोज पाल के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे थे। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए महिला की गला घोंट कर हत्या, प्राथमिकी दर्ज विरोध करने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था।तहरीर ...