फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, दहेज हत्या का आरोप
जौनपुर, अप्रैल 20 -- रामनगर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के चित्तापुर (धनेथू) गांव में रविवार रात एक विवाहिता की लाश कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटकी मिली। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतका के पिता शिव अधार पटेल, निवासी शेखूपुर (थाना नेवढ़िया) ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री लक्ष्मी पटेल की शादी 2019 में चित्तापुर निवासी अजय पटेल के साथ हुई थी। शादी में उन्होंने करीब दो लाख रुपये नकद, मोटरसाइकिल और सोने के आभूषण दिए थे। आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग चार पहिया वाहन की मांग को लेकर लक्ष्मी को लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।परिजनों का कहना है कि पति अजय पटेल, देवर मोहित पटेल, सास सुमित्रा और ससुर लालचंद पटेल ने दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करते हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.