फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता
मोतिहारी, अगस्त 12 -- पीपराकोठी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिरसिया में एक नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सिरसिया निवासी निर्भय कुमार यादव की 21 वर्षीय पत्नी मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है। मुस्कान का मायका लक्ष्मीपुर रघुनाथपुर है। उसकी शादी इसी वर्ष 7 जुलाई को निर्भय कुमार यादव से हुई थी। घटना के समय घर में मुस्कान की सास, ससुर और पति मौजूद थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पीले रंग के दुपट्टे के सहारे फंदे से लटके मुस्कान के शव को बरामद किया।थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। यह भी पढ़ें- Nawada News: अर्थी से विवाहिता का शव बरामद, ससुर गिरफ्तार शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.