बदायूं, सितम्बर 17 -- नवविवाहिता की फंदा लगाने से मौत के बाद मायके वालों ने ससुरालियों पर उत्पीड़न कर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वीडियोग्राफी और पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्टेंगुलेशन यानी गला दबाने से मौत होने की बात सामने आई है। उसावां थाना क्षेत्र के गूरा बरेला गांव में जितेंद्र पुत्र रामरूप की पत्नी रोशनी 23 वर्ष की घर में कुंडे से फंदा लगाने से मौत हो गई। रोशनी की मौत के बाद मायके वालों ने ससुरालियों पर प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके वालों का आरोप है कि रोशनी का पति शराब के नशे में...