अयोध्या, जनवरी 31 -- अमानीगंज,संवाददाता। खंडासा थाना क्षेत्र के ढोली आसकरन गांव स्थित कप्तान तारा तालाब के दक्षिण एक वृद्ध महिला का शव शनिवार सुबह पेड़ की डाल से लटकता हुआ मिला। शव देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। शव की शिनाख्त मंगला (65) पत्नी स्व धर्मराज निवासी बरियारपुर के रूप में हुई। घटना देर रात की बताई जा रही है, सुबह होने पर जब ग्रामीण शौंच के लिए तालाब की ओर गए तो उन्होंने शव देखकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पेंड से नीचे उतरवाकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतका के दोनों बेटे गुजरात में रहकर मजदूरी करते हैं। मृतका बरियारपुर गांव में अपने मायके में अपनी एक बहू के साथ रहती थी। कंदई कला चौकी प्रभारी खुशाल प्रसाद ने बताया कि परिवार वालों के अनुसार वृद्धा मानसि...