फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का लगाया आरोप
दरभंगा, सितम्बर 1 -- संजय लाला,दरभंगा। एपीएम थाना क्षेत्र के सिरनिया में संदिग्ध स्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गयी। बुधवार की सुबह विवाहिता का शव उसके ससुराल में कमरे में फंदे से लटका पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर जांच के लिए कई नमूने एकत्रित किए। मृतका पंकज राम की पत्नी काजल देवी (26) बताई जाती हैं। इधर पोस्टमॉर्टम हाउस परिसर में केवल मृतका के पिता पहुंचे। सदर थाना क्षेत्र के छोटाईपट्टी निवासी मृतका के पिता अनिल कुमार राम ने दहेज को लेकर ससुराल वालों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी कि शादी चार साल पहले हुई थी। उसके बाद से ही उनपर दहेज के लिए दवाब बनाया जा रहा था।उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात उनके दामाद पंकज राम ने फोन कर दहेज के रू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.