प्रयागराज, फरवरी 9 -- भुलई का पूरा गोविंदपुर निवासी एक सेवानिवृत्त दरोगा की बहू ने फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे में फंदे से शव लटका मिला। पति से अनबन के चलते आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शिवकुटी थाना क्षेत्र में भुलई का पूरा गोविंदपुर निवासी सुरेंद्र कुमार पांडेय पुलिस के सेवानिवृत्त दरोगा हैं। उनके बड़े बेटे रोहित पांडेय की पत्नी 32 वर्षीय सीमा पांडेय ने सोमवार दोपहर फांसी लगाकर जान दे दी। घरवालों को घटना की जानकारी लगभग दो बजे उस समय हुई जब सीमा की सात वर्षीय बेटी स्कूल से लौटी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका में पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर सीमा फंदे पर लटकी थी। उसे नीचे उतारा गया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.