अलीगढ़, जून 19 -- अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गाँव दिनावली में गुरुवार सुबह 26 वर्षीय युवक का शव घर के पीछे जामुन के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जगदीश उर्फ जग्गी पुत्र लाल सिंह के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाते हुए थाना अकराबाद में तहरीर दी। पुलिस ने पत्नी की तहरीर के आधार पर सुमित पुत्र पूरन सिंह, कन्हैया पुत्र रमेश, हरिकेश पुत्र श्यामवीर, भोला पुत्र उदयवीर तथा धीरज पुत्र चंद्रपाल, सभी निवासी गाँव इरखिनी, के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

परिजनों का आरोप परिजनों का आरोप है कि होली के दिन हुए विवाद की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। ...