पूर्णिया, अप्रैल 27 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत स्थित दुर्गापुर गांव में रविवार की सुबह एक नवविवाहिता का शव घर के छत से फंदे से लटका मिला। मृतका दुर्गापुर वार्ड संख्या 6 निवासी दिलखुश पासवान की पत्नी 19 वर्षीय ज्योति कुमारी थी। जानकारी के अनुसार धमदाहा पासवान टोला निवासी विद्यानंद पासवान की पुत्री ज्योति कुमारी की शादी इसी वर्ष होली से तीन दिन पूर्व दुर्गापुर निवासी धनंजय पासवान के पुत्र दिलखुश पासवान के साथ हुई थी। मृतिका के ससुराल वालों ने बताया कि रविवार की सुबह सभी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे तभी ज्योति ने अपने दुपट्टे से घर के छत में फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया। यह भी पढ़ें- फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके से पहुं...