देवरिया, दिसम्बर 6 -- रामलक्षन, हिन्दुस्तान संवाद। रुद्रपुर कोतवाली के लुअठहीं चौराहे पर किराये के कमरे में रहने वाली एक महिला का शुक्रवार को कमरे में फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। एक युवक से विवाद करने के बाद महिला के यह कदम उठाने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही कुछ भी कहने की बात कह रही है। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के पननहा की रहने वाली कंचन यादव (35) वर्ष की शादी सुरौली थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में हुई थी। दो बच्चे हैं। एक की उम्र छह व एक का पांच वर्ष उम्र है। पति से दूरी बनने के बाद महिला एक आर्केस्ट्रा में काम करती थी और बच्चों का भरण-पोषण करती थी। साथ ही लुअठही चौराहे पर किराये की मकान में रहती थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.