महाराजगंज, फरवरी 2 -- भिटौली, हिन्दुस्तान संवाद। भिटौली थाना क्षेत्र के परसिया में दिन में घर के अंदर कमरे में एक विवाहिता का फंदे से लटकता हुआ शव मिलने से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। परसिया निवासिनी जानकी की शादी लगभग छह वर्ष पहले हुई थी। मृतका अपने दो बच्चियों के साथ घर पर रहती थी। पति अशोक आजीविका के लिए बाहर कमाने गया है। किसी बात को लेकर तनाव में आकर महिला ने रविवार दोपहर लगभग 2.00 बजे फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी। घटना के समय मृतका की सास चंद्रावती तथा ससुर रामासरे किसी जरूरी काम से बाहर थे। घर पर उसकी दो जेठानियां रहती हैं, वे भी नहीं थीं। मृतका की जेठानी की एक बच्ची घटना के समय जब खिड़की से झांक कर देखी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.