कुशीनगर, अप्रैल 19 -- टेकुआटार, हिन्दुस्तान संवाद।रामकोला थाना क्षेत्र के अमवा बाजार स्थित टोला मिश्रौली में शनिवार की सुबह एक 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती की लाश घर के अंदर फंदे से लटकली मिली। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई।रामकोला थाना क्षेत्र के अमवा बाजार के टोला मिश्रौली में शनिवार को गांव निवासी जमालू की 18 वर्षीय पुत्री साजिदा की लाश घर के अंदर फंदे से लटकती मिली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में युवती को फंदे से उतार कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला ले गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया। इससे परिवारीज...