जौनपुर, अप्रैल 15 -- जौनपुर, संवाददाता। जिले के दो अलग अलग स्थानों पर बुधवार की सुबह फंदे से लटकता हुआ दो युवकों का शव मिला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जतायी गई। घटनाएं रामपुर थाना क्षेत्र के सेहरा गांव में और सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमुनी गांव में हुईं।सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव स्थित अपने ससुराल में आए एक व्यक्ति का पेंड़ से लटकता हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार, जमुनीपुर गांव में बस्ती के पीछे बगीचे में एक युवक गमछे के सहारे लटक रहा थ। ग्रामीणों ने मृतक की पहचान की और पुलिस को सूचना दी । यह भी पढ़ें- पेड़ से लटक कर युवक ने ससुराल में दी जान पुलिस ने शव को कब्जे मे लिया। पुलिस के अनुसार, उसकी पहचान गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गोपालपु...