कानपुर, मार्च 5 -- कानपुर। महाराजपुर में विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकता हुआ मिला। मायकेवालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। आरोप है कि इस दौरान ससुरालीजन ने विवाहिता के चाचा को पीट दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महाराजपुर के रामनगर निवासी ई-रिक्शा चालक भानु प्रताप पाल की शादी बीते 2020 में कानपुर देहात के शिवली में रहने वाली 25 वर्षीय सोनी से हुई थी। उनके दो बच्चे अभिषेक व अनुप्रिया हैं। सोनी के भाई मनीष ने बताया कि बहन के ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में 11 लाख रुपये व बाइक की मांग कर रहे थे। विरोध करने पर वह लोग बहन को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि बुधवार को बहन के ससुरालीजन ने उसकी हत्या करने बाद शव को फंदे से लटका दिया। पड़ोसियों से मिली सूचना पर मायके वाले मौके पर पहुंच...