मऊ, मार्च 12 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम कमधेनवा सिपाह इब्राहिमाबाद में गुरुवार की सुबह विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिलने के बाद सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम कमधेनवा सिपाह इब्राहिमाबाद निवासिनी 34 वर्षीय सरिता पत्नी अमरजीत नित्य की भांति बुधवार की देर शाम को भोजन करके अपने कमरे में सोने चली गई थी। गुरुवार की सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजन परेशान हो गए। घर के लोगों ने खिड़की से देखा कि विवाहिता का शव कमरे के अंदर पंखे के हुंक से लटक रहा है। परिजनों की चीख-पुकार से काफी संख्या में आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पुलि...