कानपुर, अगस्त 21 -- कानपुर संवाददाता। हनुमंत विहार में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगया है। उनका कहना है कि बेटे की चाहत में बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। इसके साथ ही उसका पति दूसरी शादी करने की बात कहता था। आक्रोशित परिजनों ने पोस्टामार्टम के बाद हनुमंत विहार थाने के बाहर शव रखकर हंगामा भी किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। सचेंडी के चकरपुर मंडी निवासी राम प्रकाश ने बताया कि 36 वर्षीय बेटी किरन देवी की शादी नौबस्ता के नारायणपुरी निवासी अधिवक्ता आलोक कुमार से हुई थी। उनकी दो बेटियां श्रद्धा व विधि हैं। आरोप है कि बेटा नहीं होने पर बेटी के ससुरालीजन बेटी को प्रताड़ित करते थे। गुरुवार सुबह नातिन श्रद्धा ने कॉल कर बताया कि बुधवार रात को मम्मी और पापा के बीच झगड़...