फंदे से लटकता मिला छात्र का शव
सुल्तानपुर, जून 25 -- गोसाईगंज (सुलतानपुर) , संवाददाता। सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज क्षेत्र के राहिलपारा गांव में 14 वर्षीय किशोर का शव बुधवार रात आम के बाग में फंदे पर लटका पाया गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की है। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। आनंद वर्मा (14) पुत्र अवधराज वर्मा गोसाईगंज थाना क्षेत्र के राहिलपारा गांव में अपने नाना लाल बहादुर के यहां रहकर पढ़ाई करता था। बुधवार सुबह आम बीनने को लेकर नाना ने उसे डांट दिया था और समय बर्बाद न करने की बात कही थी। इसके बाद आनंद नाराज होकर घर से निकल गया और दिनभर वापस नहीं लौटा। वह समय से घर नही लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रात करीब नौ बजे गांव की बाग में एक पेड़ से उसका शव फंदे से लटकता पाया गया। आंनद ने जनता इंटर कालेज बेलहरी से आठवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.