फंदे से लटकता मिला किसान का शव
गोंडा, मार्च 22 -- वजीरगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनबरसा स्थित खेत में आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता हुआ होल्लापुर तेलियन पुरवा निवासी भूसौली कोरी पुत्र भगवती (53) का शव मिला है। शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पत्नी माया देवी ने बताया कि पति शनिवार की सुबह करीब 10 बजे सरसों काटने के लिए हंसिया और रस्सी लेकर साइकिल से निकले थे। घर पर कोई विवाद भी नहीं हुआ था। जब वो खुद सरसों काटने के लिए खेत पहुंची तो पेड़ पर लटका शव देखा । पति की पहचान हुई तो रोते हुए शोर मचाया, जिससे वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में शव को पेड़ से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष विपुल पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.