गोरखपुर, मार्च 1 -- भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के बड़ैला गांव में रविवार को एक किशोरी का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, प्रेमजीत की 17 वर्षीय पुत्री रिया सुबह अपने कमरे में थी। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर घरवालों को संदेह हुआ। दरवाजा तोड़कर देखा तो वह दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी मिली। परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के समय घर पर उसके बाबा और छोटी बहन ही मौजूद थे। मां छोटे भाई के साथ मायके गई थीं, जबकि दादी भी बाहर थीं। पिता मुंबई में नौकरी करते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.