मिर्जापुर, मार्च 8 -- मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर नई बस्ती मोहल्ले में रविवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर के तरकापुर नई बस्ती निवासी 26 वर्षीय अभिषेक सैनी फूल माला का काम करता था। देर शाम युवक ने घर के कमरे में फंदे पर झूल गया। घरवालों ने आनन-फानन में युवक को फंदे से नीचे उतारकर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया है। इस संबंध में शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया कि प्रथम दृष्टया पारीवारिक कलह में युवक ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या किया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...