सिद्धार्थ, अप्रैल 30 -- बांसी/घोसियारी, हिन्दुस्तान संवाद। खेसरहा थाना क्षेत्र के बदुरगहना गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।बदुरगहना गांव निवासी बलिराम (40) पुत्र शिवचरन ने बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे अपने घर के छप्पर में लगे बांस के सहारे फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी आरती, माता-पिता व अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। बलिराम अपने पीछे तीन बच्चों भोला, कृष्णनाथ और बेटी उर्मिला को छोड़ गया है। यह भी पढ़ें- पीरटांड़ से ससुराल आए युवक ने पेड़ में फंदा लगाकर दी जान परिजनों के अनुसार बलिराम कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज चल...