बक्सर, मई 15 -- पेज तीन के लिए ----- कोहराम कोरानसराय के मठिला गांव के एक अद्धनिर्मित मकान से बरामद हुआ शव पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था मृतक, मौत के बाद मातम में डूबा परिवार डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव में शुक्रवार को आरा मिल के संचालक ने फंदे से झूल खुदकशी कर ली।

मृतक की पहचान घर के बगल के अद्धनिर्मित मकान से पुलिस ने शव बरामद किया है। कमाऊ बेटे की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी मातम पसर गया। कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव निवासी प्रेम शर्मा के पांच संतान में अजीत शर्मा (25 वर्ष) सबसे छोटा था।

आर्थिक स्थिति और तनाव पुलिस सूत्रों के अनुसार अजीत गांव में ही आरा मिल का संचालन कर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के प्रयासों में दिन-रात मेहनत कर रहा है। माल ढुलाई...