मधेपुरा, जनवरी 10 -- चौसा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के कृष्ण टोला में शुक्रवार की शाम एक किशोर की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे घर से सटे शौचालय टंकी के पास नग्न अवस्था में शव मिला। मृतक के गले पर फंदा लगाकर हत्या किए जाने का निशान मिला है। घटना की सूचना के बाद पुलिस छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया गया कि चौसा पूर्वी पंचायत वार्ड तीन निवासी मनसुरी यादव का पुत्र शरद यादव (14) का शव शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे घर से सटे शौचालय टंकी के पास नग्न अवस्था में पड़ा मिला। किशोर की हत्या को लेकर गांव में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि किशोर का शव उसके घर से सटे श...