फंदे में लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 24 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मुंबई से घर आए यवुक का शव रविवार सुबह घर के पास स्थित पंपिंगसेट के कमरे में घुटनों के बल रस्सी से लटका मिला। शव देखते ही परिजन हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाने लगे। रानीगंज थाना क्षेत्र के पूरेचरन जगदीशपुर निवासी संतोष पांडेय खेती करते हैं। उनके चार बेटों में तीन बाहर रहते हैं। कुछ दिन से घर में निर्माण कार्य चल रहा था तो तीसरे नंबर का बेटा 22 वर्षीय आदर्श मुंबई से घर आया था। कमरे का लिंटर हो जाने के बाद एक-दो दिन में मुंबई जाने वाला था। वह रात में खाना खाने के बाद घर पास स्थित पंपिंगसेट के कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह वह देर तक घर नहीं आया। परिजन पंपिंगसेट के पास पहुंचे तो देखा उसका शव कमरे में रस्सी से घुटनों के बल लटक रहा था। परिजन शव देखते ही हत्याकर शव फंदे से लटकान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.