गाजीपुर, फरवरी 26 -- पतार, हिन्दुस्तान संवाद। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के उतरांव गांव में बुधवार की रात को युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। उतरांव गांव निवासी 34 वर्षीय हनी तिवारी पुत्री स्वर्गीय संजय तिवारी बुधवार की रात्रि को खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई। कमरे में जाने के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। लड़की की मां वैदेही तिवारी ने बेटी के कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन नहीं खुला। इसके बाद उसने अपने विवाहिता पुत्री खुशबू तिवारी को आवाज दिया। मां और बड़ी बहन के आवाज देने के बाद भी जब हनी ने दरवाजा नहीं खोला तो दोनों जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। लोगों ने दरवाजा...