गाजीपुर, मई 6 -- पतार, हिन्दुस्तान संवाद। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के विश्वंभरपुर गांव में बुधवार की दोपहर घर के अंदर दरवाजा बंद कर युवक ने फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के विश्वंभरपुर गांव निवासी 40 वर्षीय बृजेश राम उर्फ बबलू पुत्र श्याम नारायण राम बुधवार की दोपहर खुद को अपने घर के एक कमरे में बंद कर अंदर से दरवाजा बंद करने के बाद फांसी लगा लिया। इस दौरान उसकी पत्नी अनीता देवी जब कमरा खोलने के लिए बार-बार आवाज लगाई। कमरा जब नहीं खुला तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने के बाद लोगों ने जब धक्का देकर दरवाजा खोला तो बृजेश राम घर के अंदर फांसी के फंदे से झूल रहा था। यह देख पत्नी अनीता जोर-जोर दहाड़ मार रोने लगी। घटना की सूचना...