वाराणसी, मई 27 -- सेवापुरी (वाराणसी)। कपसेठी थाना क्षेत्र के गजापुर बनकट गांव में मंगलवार रात 48 वर्षीय सुनील सिंह ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुनील सिंह रोज की तरह मंगलवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। बुधवार सुबह देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन परेशान हो उठगे। खिड़की से झांक कर देखा तो वह फंदे पर लटक रहा था। दरवाजा तोड़कर परिजन अंदर घुसे और फंदे से उसे उतार कर निजी चिकित्सालय ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची। ग्रामीणों के अनुसार सुनील शराब का आदी था। परिवार में पत्नी मालती सिंह और पुत्र रोहित सिंह रो-रोकर बेहाल थे। कपसेठी थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि घटना के पीछे कारण पता नहीं चल सका।

हिं...