गंगापार, जनवरी 1 -- उतरांव थाना क्षेत्र के मंडौर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता फांसी के फंदे पर लटक गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के चलते मायके पक्ष के लोगों का रोरोकर बुरा हाल है। थाना क्षेत्र के मंडौर गांव निवासी राहुल भारतीय पुत्र राजेश की शादी बीते 2024 में भदोही जिले के ऊंज थाना क्षेत्र के ठकुराइन पूरा गांव निवासी अरविंद की बेटी 24 वर्षीय डाली के साथ हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर डाली की हत्या की गई है। आरोप है कि दहेज को लेकर पति पत्नी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.