गाज़ियाबाद, मार्च 22 -- - जीटीबी अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित किया लोनी, संवाददाता। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की कृष्णा विहार कॉलोनी में रहने वाली युवती रविवार सुबह कमरे में फंदे पर लटकी मिली। परिजन पुलिस को सूचना देकर युवती को फंदे से उतारकर जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।कृष्णा विहार कॉलोनी में रहने वाले रामपाल की 24 वर्षीय पुत्री ऋतु रविवार सुबह फंदे पर लटकी मिली। भाई सचिन ने बहन को पंखे से लटकता देख शोर मचा दिया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन मामले की सूचना पुलिस को देकर युवती को फंदे से उतारकर जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व परिजन द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.