औरैया, जून 29 -- फफूंद थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में एक युवक का शव सोमवार सुबह उसके घर में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी 28 वर्षीय पवन नाथ पुत्र मैनू नाथ मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह पत्नी बबली देवी और दो बेटों के साथ अलग कच्चे मकान में रहता था। परिजनों के अनुसार करीब 15 दिन पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद पत्नी छोटे बेटे जयदेव को लेकर झींझक क्षेत्र के गांव जलियापुर स्थित मायके चली गई थी। तब से पवन घर में अकेला रह रहा था। मृतक के बड़े भाई सुनील ने बताया कि विवाद के दौरान पत्नी के मायके पक्ष के लोगों ने पवन के साथ मारपीट की थी। उनका आरोप है कि पत्नी ने मायके जाने के...