बरेली, जनवरी 15 -- फरीदपुर, संवाददाता। घरेलू कलह में महिला ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम को भेजा। मायके वालों ने पति और उनके परिवार वालों पर दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए है। लखीमपुर के भूडा गांव की नीरज यादव (25) का विवाह कोरोना काल के दौरान वर्ष 2020 में फरीदपुर के धीरपुर गांव के अनुज यादव से हुआ था। पुलिस के मुताबिक नीरज यादव का पति अनुज से कई दिनों से झगड़ा हो रहा था। गुरुवार को परिवार के लोग घर से बाहर खेत पर गए हुए थे। परिवार के लोग खेत से लौटे तो नीरज का शव फंदे पर लटक रहा था। गांव के लोगों ने नीरज का शव घर में फंदे पर लटकता हुआ देखा। उन्होंने मायके वालों को सूचना दी। इसके बाद नीरज का भाई अपने परिवार के ...