फंदे पर लटका मिला मंदिर के पुजारी का शव
बदायूं, जून 20 -- बदायूं/मूसाझाग। पुजारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मंदिर परिसर स्थित कमरे में फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिवार के लोगों ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल पुजारी की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो सकेगी।मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के दातागंज-बदायूं रोड स्थित लखनपुर गांव के बस अड्डे के पास का है। यहां सड़क किनारे बने मंदिर में सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव सोभनपुर निवासी 55 वर्षीय चंद्रपाल 15 साल से पुजारी के रूप में रहकर पूजा-पाठ करते थे। शुक्रवार रात मंदिर परिसर में बने कमरे में उनका शव फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने चंद्रपाल के शव को फंदे से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.