बदायूं, मार्च 2 -- बदायूं, संवाददाता। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव हतरा में विवाहिता की मौत के बाद उसके पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनमें दो अज्ञात भी शामिल हैं। रविवार को हुए पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंगिंग पाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसौली निवासी संजीव कुमार ने अपनी 24 वर्षीय बेटी सावित्री की शादी डेढ़ साल पहले वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव हतरा निवासी चमन के साथ की थी। शनिवार शाम सावित्री का शव कमरे में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे पिता संजीव कुमार ने आरोप लगाया कि चमन रोज शराब पीकर सावित्री से मारपीट करता था और रुपयों की मांग करता था। उनका कहना है कि मारपीट के कारण ही उनकी बेटी की जान गई है। मौत की सूचना पर नायब तहसीलदार सृजन यादव और वजीरगंज पुलिस...