बदायूं, अक्टूबर 5 -- बदायूं। फंदे पर लटकने से हुई विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। विवाहिता की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामला मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव महौरा का है। यहां के रहने वाले अर्जुन की 24 साल की पत्नी विनीता ने शनिवार को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शव फंदे से नीचे उतरा मिला। इसके बाद मौके पर पहुंचे मायके वालों ने बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर विनीता को उसके ससुराल वाले परेशान करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया गया है। विनीता के परिजनों ने पुलिस को यह भी बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.