इटावा औरैया, जुलाई 22 -- चकरनगर। सहसों के सिरसा गांव में एक महिला का शव बुधवार सुबह कमरे के अंदर फंदे पर लटकता मिला। सुबह जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार, फॉरेंसिक टीम व पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के के आधार पर आगे की कार्यवाही करने की बात कही। सिरसा गांव निवासी रामकेश यादव की पत्नी कीर्ति देवी ने घर के अंदर बरामदे में गाटर की कुण्डी से फंदा लगा लिया। सुबह दरवाजा न खुलने पऱ परिजनों ने लकड़ी और हाथ डालकर किसी तरह दरवाजा खोला अंदर फंदे पऱ शव लटका देख पैरों तले ज़मीन खिसक गयी। ग्रामीणों की सूचना पऱ पहुंची पुलि...