बदायूं, मार्च 16 -- उझानी, संवाददाता। क्षेत्र के गांव फकीराबाद में रविवार दोपहर विवाहिता का उन्हीं के कमरे में दुपट्टे से लटका शव मिला। घरेलू कलह से जुड़े मामले में मौत के शक के बीच मृतका के मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया है। मृतिका रंगोली 25 वर्ष पत्नी कुलदीप का मायका बिनावर क्षेत्र के गांव मलगांव में है। शादी करीब चार- पांच साल पहले हुई थी। बताते हैं कि पूर्वाह्न में वह कमरे में चली गई। काफी देर तक वह बाहर नहीं निकलीं तो परिवार के लोगों ने अंदर झांककर देखा तो विवाहिता का शव दुपट्टे से लटका देख परिजनों ने शोर मचा दिया। फोन करके मृतिका के मायके से परिजनों को भी बुला लिया गया।मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और विवाहिता की मौत पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया। भाई प्रदीप कुमार ने आरोप लगाया कुलदीप उनकी बहन को परेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.