बेगुसराय, अक्टूबर 11 -- मंझौल, एक संवाददाता। मंझौल पंचायत-02 निवासी स्व. रामबदन तांती की 35 वर्षीया पुत्री नीतू कुमारी ने शुक्रवार की शाम में पंखे में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना पर मंझौल थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की। लड़की नैहर में रहती थी। लड़की का ससुराल सिमरी बख्तियारपुर था। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ती रही। घटना के कारण का पता नहीं चल सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...