पीलीभीत, जनवरी 27 -- पीलीभीत,संवाददाता। परिजनों की गैरमौजूदगी में युवती ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची गजरौला पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। पुलिस के मुताबिक घरेलू विवाद के चलते युवती के आत्महत्या करने की बात प्रकाश में आई है। घटना थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम सिसईया की है। 25 जनवरी को गांव निवासी 25 वर्षीय इमरती देवी पुत्री संतराम ने अपने घर पर चुनरी से फंदा बनाकर कुंडे से आत्महत्या कर ली। थोड़ी देर बाद उसका भाई घर पहुंच गया। घर पर बहन का शव लटका देखकर उसने शोर मचाया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष गजरौला बृजवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को उतरवाकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है...