जौनपुर, फरवरी 13 -- रामपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर थाना क्षेत्र के गोरापट्टी ग्राम सभा के श्रवनपुर गांव में गुरुवार की भोर में 21 वर्षीय युवक का शव पेंड़ के सहारे लटकता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जतायी। घर से करीब 100 मीटर दूर 21 वर्षीय प्रदुम्य पाठक पुत्र ननकू पाठक का शव बगीचे में आम के पेड़ से लटकता हुआ। घटना की जानकारी तब हुई जब परिवार के लोग किसी काम से सुबह बाहर निकले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक लगभग छह माह पूर्व पॉक्सो एक्ट के एक मामले में जेल गया था, जहां वह करीब छह माह तक बंद रहा। कुछ दिन पूर्व ही वह जेल से छूटकर घर आया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...