एटा, अप्रैल 28 -- थाना मिरहची क्षेत्र के गांव पंचमपुर मरथरा में लोकेंद्र राजपूत की शादी दिल्ली की लक्ष्मी के साथ बीते साल जनवरी में हुई थी। शादी के बाद दंपति दिल्ली में ही रह रहे थे। सोमवार को लक्ष्मी अपनी महिला मित्र निमीषा उपाध्याय के साथ अपने ससुराल में कुछ सामान लेने गई थी। आरोप है कि सोमवार को सामान लेकर अपने कमरे में ताला लगा रही थी। सास ने ताला लगाने से मना किया। इस बात पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि ससुरालीजनों ने मिलकर लक्ष्मी के गले में साड़ी का फंदा बनाकर गले में डालकर मारने का प्रयास किया। चिल्लाने पर महिला मित्र निमीषा उपाध्याय मौके पर पहुंच गई और शोर मचाया। यह भी पढ़ें- नाना के घर आए युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या आस-पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए, जिन्हे इमरजेंसी में लाया गया। लक्ष्मी का आरोप है कि जान से मारने के इरादे से फंदा...