पीलीभीत, मार्च 6 -- दियोरिया कला। होली पर पति की गैरमौजूदगी में एक महिला ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है सूचना मिलते ही पति मौके पर पहुंचा और महिला को बिलसंडा सीएचसी ले गया। जहां पर डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर फाजिलपुर निवासी 28 वर्षीय रानी देवी पत्नी प्रेम कुमार ने चार मार्च को शाम पांच बजे घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसका पति प्रेम कुमार गांव में होली मिलने गया हुआ था। महिला की दस वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसके दो बच्चे एक बेटी आठ साल, एक बेटा पांच साल के हैं। महिला का मायका जटपुरा थाना पूरनपुर बताया गया है। थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि बुधवार को रायपुर फाजिलपुर में एक महिला द्वारा आत्महत्या कर लेने की सूचना मिली थी। पु...